Advertisement Carousel
Add
मध्यप्रदेशमैहर

चार दशकों की समर्पित सेवा पर दो अधिकारियों का सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

Advertisements

आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एएसआई श्री जवाहर लाल एवं एसआई श्री नागेन्द्र पाण्डे के सेवानिवृत्ति अवसर पर गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम एएसपी डॉ. चंचल नागर एवं सीएसपी महोदय की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Advertisements

श्री जवाहर लाल ने दिनांक 06.11.1985 को आरक्षक के पद से अपनी सेवा प्रारंभ कर लगभग 40 वर्ष से अधिक की दीर्घ सेवाकाल पूर्ण किया। सेवाकाल में उन्होंने विभिन्न पदों पर पदोन्नति प्राप्त करते हुए उत्कृष्ट कार्य किया।

श्री नागेन्द्र पाण्डे ने विभाग में नियुक्ति प्राप्त कर सतना, भोपाल, सिंगरौली एवं मैहर सहित विभिन्न जिलों/इकाइयों में कर्तव्यनिष्ठा से सेवाएं दीं।

इस अवसर पर एएसपी डॉ. चंचल नागर एवम सीएसपी श्री महेन्द्र सिंह चौहान द्वारा दोनो आधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की शुभकामनाएँ दी गईं।

कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक श्री नृपेंद्र सिंह सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button