Advertisement Carousel
मध्यप्रदेश

मैहर कलेक्ट्रेट में समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा, कलेक्टर रानी बाटड ने दिए सख्त निर्देश

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

Advertisements

बुधवार को मैहर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर रानी बाटड की अध्यक्षता में समय-सीमा प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Advertisements
Advertisements

बैठक में मुख्य रूप से सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों सहित विभिन्न विभागीय कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।कलेक्टर श्रीमती रानी बाटड ने लंबित शिकायतों और प्रकरणों के शीघ्र निराकरण पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मामलों को समय-सीमा के भीतर प्राथमिकता से निपटाया जाए, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ आम नागरिक तक प्रभावी रूप से पहुंच सके। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री शैलेंद्र सिंह,एसडीएम अमरपाटन डॉ. आरती सिंह, एसडीएम रामनगर श्री एस.पी. मिश्रा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button