Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

सरगुजा जिले के बतौली में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक बड़ा सड़क हादसा हो गया।

Ad

बतौली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामीण बैंक के पास खड़ी पिकअप वाहन को एक तेज रफ्तार क्रेटा कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रेटा कार अनियंत्रित होकर सीधे खड़ी पिकअप से जा टकराई।
इस हादसे में कार और पिकअप दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दुर्घटना कितनी भयावह थी।
प्राथमिक जांच में कार चालक की घोर लापरवाही सामने आई है।
बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ही इस हादसे की मुख्य वजह बनी।
मामले की सूचना मिलते ही बतौली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।
पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
बतौली थाना क्षेत्र का पूरा मामला।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button