Advertisement Carousel
Add
Blog

बम्हनीडीह में भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

Ad

Advertisements

जांजगीर–चांपा

Advertisements

बम्हनीडीह में भाई की चाकू मारकर हत्या, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

जांजगीर–चांपा जिले के थाना बम्हनीडीह क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने लकड़ी काटने को लेकर हुए विवाद में अपने सगे बड़े भाई की चाकू मारकर हत्या कर दी थी।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 11 जनवरी 2026 को दोपहर लगभग 3 बजे मुसलमान मोहल्ला, बम्हनीडीह निवासी साहिल खान और उसका बड़ा भाई सफर खान लकड़ी काटने की बात को लेकर आपस में विवाद कर रहे थे। विवाद बढ़ने पर साहिल खान ने हत्या की नीयत से अपने पास रखे धारदार चाकू से सफर खान के सीने पर ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान सफर खान की मृत्यु हो गई। मामले में थाना बम्हनीडीह में धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

Advertisements


प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जांजगीर–चांपा श्री विजय कुमार पाण्डेय (आईपीएस) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप एवं एसडीओपी चांपा श्री यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में थाना बम्हनीडीह पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। मुखबिर सूचना के आधार पर दिनांक 12 जनवरी 2026 को आरोपी साहिल खान (20 वर्ष), पिता शेख मोहम्मद, निवासी मुसलमान मोहल्ला बम्हनीडीह को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके मेमोरेण्डम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त धारदार चाकू बरामद किया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक के.पी. सिंह, सहायक उपनिरीक्षक जयनंदन मार्बल, प्रधान आरक्षक सुनील सिंह, मिलन राठौर, राकेश चतुर्थी, आर. शैलेन्द्र राठौर, सचेंद्र साहू, दिलीप माथुर, उमेश कश्यप, जयराम बिंझवार, अमीर पैकरा, भूपेंद्र गोस्वामी एवं शिवभोला कश्यप का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button