Advertisement Carousel
Blog

लूट के प्रयास करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर बिलासपुर पुलिस का प्रहारदिनदहाड़े कट्टा अड़ाकर लूट की कोशिश, हत्या के मामले में सजायाफ्ता आरोपी गिरफ्तार300 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस को मिली सफलता

Ad

Advertisements

बिलासपुर

Advertisements

लूट के प्रयास करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर बिलासपुर पुलिस का प्रहार
दिनदहाड़े कट्टा अड़ाकर लूट की कोशिश, हत्या के मामले में सजायाफ्ता आरोपी गिरफ्तार
300 से अधिक CCTV फुटेज खंगालकर पुलिस को मिली सफलता

दिनदहाड़े कट्टा अड़ाकर लूट का प्रयास करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह पर बिलासपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन में एसीसीयू, साइबर सेल एवं थाना सरकंडा की संयुक्त टीम द्वारा की गई।
थाना सरकंडा जिला बिलासपुर अंतर्गत अपराध क्रमांक 1758/25, धारा 309(5), 3(5) बीएनएसएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
घटना का विवरण
दिनांक 19.12.2025 को प्रार्थी लखन उर्फ निटी देवांगन, निवासी जबड़ापारा, बिलासपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कंपनी गार्डन के पास समोसा दुकान लगाता है। सुबह लगभग 07:15 बजे जब वह एक्टिवा से दुकान जा रहा था, तभी आनंद डेयरी के पास मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसका रास्ता रोक लिया। पीछे बैठे आरोपी ने गले में पहनी सोने की चेन पकड़कर “चेन दो नहीं तो गोली मार देंगे” कहते हुए कट्टा दिखाकर लूट का प्रयास किया। प्रार्थी द्वारा विरोध व शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
CCTV से मिली बड़ी सफलता
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने घटनास्थल एवं आसपास लगे करीब 300 से अधिक CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज के तकनीकी विश्लेषण से आरोपियों की पहचान की गई और लोकेशन अनूपपुर रेलवे स्टेशन के पास मिलने पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण

Advertisements


नाम: गगनदीप बंसल
पिता: सुरन्दर बंसल
उम्र: 42 वर्ष
निवासी: हरिजन बस्ती, करावल नगर, दिल्ली
आरोपी ने पूछताछ में अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वह पूर्व में तिहाड़ जेल में हत्या के मामले में सजा काट चुका है। जेल में उसकी पहचान विजय लांबा से हुई थी, जिसने आमीर और शकील के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।
चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
घटना को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने
तखतपुर से चोरी की गई होंडा साइन मोटरसाइकिल (CG-10-AS-2450)
अंबिकापुर से चोरी की गई TVS स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल (CG-15-CK-1036)
को बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास छिपाया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
अन्य आरोपी फरार
आरोपी विजय लांबा, आमीर एवं शकील फिलहाल फरार हैं। घटना में प्रयुक्त कट्टा विजय लांबा के पास होना बताया गया है। फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस संपूर्ण कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनुज कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक श्री निमीतेश सिंह, निरीक्षक प्रदीप आर्य, उप निरीक्षक हेमंत आदित्य (प्रभारी ACCU) सहित ACCU, साइबर सेल एवं थाना सरकंडा के अधिकारियों-कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button