Advertisement Carousel
Blog

ऑनलाइन टोकन प्रणाली से किसानों को बड़ी सुविधा, धान खरीदी प्रक्रिया हुई आसान

Ad

Advertisements

सक्ति,

Advertisements

बेहतर व्यवस्थाओं से खुश किसान—धान खरीदी केन्द्र बाराद्वार बस्ती में हुई सुचारू खरीदी


खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में राज्य सरकार द्वारा 15 नवम्बर 2025 से किसानों से धान खरीदी का कार्य सुचारू रूप से जारी है। जिला सक्ती के सभी 125 धान खरीदी केन्द्रों में किसानों की सुविधा के लिए व्यापक और बेहतर व्यवस्थाएँ की गई हैं। केन्द्रों पर छाया, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, तथा खरीदी से संबंधित माप-तौल एवं तकनीकी उपकरणों को दुरुस्त कर तैयार रखा गया है।

Advertisements

कलेक्टर  अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार संबंधित अधिकारी समय-समय पर धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े और वे आसानी से अपना धान विक्रय कर सकें।

नया बाराद्वार तहसील के ग्राम सकरेली ब निवासी किसान श्री ईश्वर प्रसाद जोशी ने धान खरीदी केन्द्र बाराद्वार बस्ती में अपना 62.4 क्विंटल धान बेचा है। लगभग 3.50 एकड़ भूमि में खेती करने वाले श्री जोशी आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर लगातार बेहतर उपज प्राप्त कर रहे हैं।

जोशी ने बताया कि इस वर्ष समर्थन मूल्य पर धान बेचने की प्रक्रिया पहले से अधिक सुगम और पारदर्शी हुई है। ऑनलाइन टोकन प्रणाली शुरू होने से किसानों को अब उपार्जन केंद्र जाकर टोकन कटवाने की आवश्यकता नहीं है। वे अपने मोबाइल में ‘टोकन तुहर ऐप’ के माध्यम से घर बैठे ही टोकन प्राप्त कर रहे हैं, जिससे समय की बचत और सुविधा दोनों हुई है।

उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्र पर उत्तम व्यवस्था, अधिकारियों-कर्मचारियों का सहयोग तथा प्रक्रिया में पारदर्शिता देखकर अत्यंत संतोष मिला। किसान श्री जोशी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान खरीदी की जा रही है, जो किसानों के लिए बड़ी राहत है और हमारी मेहनत का उचित मूल्य प्रदान कर रही है।

किसान श्री ईश्वर प्रसाद जोशी ने धान खरीदी केन्द्रों में की गई बेहतर व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button