अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
लखीमपुर खीरी जनपद के निघासन विकासखंड की ग्राम पंचायत सिंगहा कलां के प्राथमिक विद्यालय सिंगहा खुर्द में नवयुवक समाज सेवा समिति एवं वामन द्वादशी मेला समिति के द्वारा जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता मे पांच किलोमीटर, 1600 मीटर , 400 मीटर, 200 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद गोला फेंक, घड़ा फोड़ खेलों में प्रतिभागियों में भाग लिया।

आपको बता दें निघासन विकासखंड की ग्राम पंचायत सिंगहा कलां के प्राथमिक विद्यालय सिंगहा खुर्द में नवयुवक समाज सेवा समिति एवं वामन द्वादशी मेला समिति द्वारा खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सीए अंशुल दीक्षित ने फीता काट कर किया। पांच किलोमीटर की दौड़ प्रतियोगिता में अभिषेक कुमार निवासी सीतापुर ने प्रथम स्थान, अभिषेक कश्यप निवासी सीतापुर ने द्वितीय और रोहित कुमार निवासी भेड़ौरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

1600 मीटर दौड़ में गुड्डू गौतम प्रथम स्थान, जितेंद्र कुमार द्वितीय स्थान, मनोज कुमार तृतीय स्थान, 400 मीटर दौड़ में अपान निवासी गोला प्रथम स्थान, अभिषेक कुमार निवासी गोला द्वितीय स्थान, रामानुज निवासी गोला तृतीय स्थान हासिल किया। 200 मीटर के दौड़ में आयन निवासी गोला ने प्रथम स्थान, अमन निवासी रकेहटी द्वितीय स्थान, चमन खान निवासी बेलरायां तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर कार्यवाहक अध्यक्ष श्याम मोहन दीक्षित, डॉ अनिल गुप्ता, नीरज गुप्ता, विजय पटवा, यज्ञराज गुप्ता, राम शंकर पटेल, यशोदा नंद मिश्रा, अमित शर्मा, नवीन कुमार गुप्ता, केशराम वर्मा, सोनू वर्मा आदि उपस्थित रहे।