Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री श्री साय से वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने की सौजन्य मुलाकात

Ad

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री श्री साय को श्री देवांगन ने उनके जापान एवं दक्षिण कोरिया के प्रस्तावित प्रवास के लिए शुभकामनाएं दीं।

Advertisements
Advertisements

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य की नई औद्योगिक नीति से छत्तीसगढ़ में तेज़ी से औद्योगिक विकास हो रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं और राज्य आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है।
श्री देवांगन ने कहा कि निवेशकों के लिए छत्तीसगढ़ पसंदीदा राज्य बन चुका है। दिल्ली, मुम्बई, बेंगलुरू के साथ ही रायपुर में भी इन्वेस्टर्स समिट का सफलतापूर्वक आयोजन किया जा चुका है। इन समिट के माध्यम से अब तक 6 लाख 65 हजार करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव राज्य को मिल चुके हैं। मुख्यमंत्री की जापान एवं दक्षिण कोरिया की यात्रा से राज्य में औद्योगिक विकास और निवेश को गति मिलेगी।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button