Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

सिंगीबहार सब स्टेशन निर्माण में देरी: 15 दिन से सेंटरिंग के बाद भी नहीं हो पाई ढलाई, निर्माण कार्य अटका

Ad

शैलेंद्र कुमार सह संपादक की रिपोर्ट

Advertisements

जशपुर सिंगीबहार में निर्माणाधीन विद्युत सब स्टेशन का कार्य इन दिनों धीमी गति से चल रहा है। जानकारी के अनुसार ठेकेदार द्वारा ढलाई कि तैयारी  सेंटरिंग कार्य लगभग 15 दिन पूर्व ही पूरा कर लिया गया था, लेकिन इसके बाद भी अब तक ढलाई का कार्य शुरू नहीं हो पाया है।

स्थानीय सूत्रों का कहना है कि बीते पंद्रह दिनों से निर्माण कार्य प्रशासनिक अनुमति के इंतजार में ठप पड़ा है। ढलाई की तारीख बार-बार आगे बढ़ाई जा रही है, जिससे न केवल निर्माण में देरी हो रही है बल्कि पहले से की गई सेंटरिंग सामग्री भी खराब होने की आशंका बढ़ गई है।

Advertisements
Advertisements

गुरुवार को एक बार फिर ढलाई की उम्मीद थी, लेकिन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के बगिया क्षेत्र में आगमन के कारण सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था में व्यस्त अधिकारियों के चलते कार्य को एक बार फिर टाल दिया गया।

स्थानीय निवासियों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि यह सब स्टेशन क्षेत्र के सैकड़ों उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाएगा और बिजली आपूर्ति की गुणवत्ता में बड़ा सुधार लाएगा। ऐसे में निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी चिंता का विषय है।

जनहित में प्रशासन से अपील है कि निर्माण कार्य में आ रही अड़चनों को तत्काल दूर करते हुए जल्द से जल्द ढलाई की प्रक्रिया शुरू कराई जाए, ताकि क्षेत्रीय विकास और बिजली व्यवस्था सुदृढ़ हो सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button