Advertisement Carousel
Blog

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय : लखन देवांगन25 जून का इतिहास देश को हमेशा याद रखना होगा : लखन देवांगन

Advertisements

25 जून भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस, देश को याद रखना होगा इतिहास : लखन देवांगन
आपातकाल की विभीषिका नई पीढ़ी तक पहुंचाना भाजपा का दायित्व : लखन देवांगन

Advertisements
Advertisements


सक्ती, 24 जून। भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में छत्तीसगढ़ शासन के उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री तथा कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन ने 25 जून 1975 को लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय बताया। उन्होंने कहा कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने सत्ता बचाने के लिए संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर कुठाराघात किया था।
मंत्री देवांगन ने कहा कि आपातकाल के दौरान देशभर में नागरिकों के मौलिक अधिकारों का हनन किया गया, प्रेस की स्वतंत्रता पर प्रतिबंध लगाए गए और हजारों राजनीतिक कार्यकर्ताओं, पत्रकारों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं को जेल में डाल दिया गया। उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी सहित अनेक विपक्षी नेताओं को बिना किसी अपराध के गिरफ्तार कर लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का प्रयास किया गया था।


उन्होंने कहा कि 25 जून भारतीय लोकतंत्र का काला दिवस है और देश को इस ऐतिहासिक घटना को सदैव स्मरण रखना होगा। लोकतंत्र सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान ने ही देश में लोकतांत्रिक मूल्यों की पुनर्स्थापना का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने कहा कि आपातकाल की विभीषिका और उससे मिली सीख को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भारतीय जनता पार्टी का दायित्व है, ताकि भविष्य में लोकतंत्र पर ऐसे किसी भी आघात की पुनरावृत्ति न हो।
श्री देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक सशक्त बनाने तथा संविधान की भावना के अनुरूप विकास के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। भाजपा लोकतंत्र सेनानियों के योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए विभिन्न जनजागरण कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है।
प्रेस वार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता रामावतार अग्रवाल, प्रीतम सिंह गबेल, प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार, जिला महामंत्री श्रीमती मोहन कुमारी साहू, जिला मीडिया प्रभारी धनंजय नामदेव, सह मीडिया प्रभारी नारायण राठौर, परसन राठौर, मंडल अध्यक्ष अभिषेक शर्मा, पिंटू अग्रवाल, भुवन सोनी सहित जनप्रतिनिधि एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button