Advertisement Carousel
Blog

नई पीढ़ी को आपातकाल की सच्चाई बताना जरूरी : रजनीश सिंह

Advertisements

लोकतंत्र पर सबसे बड़ा कूटराघात था आपातकाल : रजनीश सिंह
जांजगीर-चांपा, 24 जून। भारतीय जनता पार्टी जिला जांजगीर-चांपा द्वारा जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में केंद्रीय सहकारी बैंक बिलासपुर संभाग के अध्यक्ष रजनीश सिंह ने वर्ष 1975 में लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का सबसे काला अध्याय बताया।

Advertisements
Advertisements


उन्होंने कहा कि 25 जून 1975 की मध्यरात्रि को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश में आपातकाल लागू किया गया था, जिसके चलते संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया। प्रेस पर सेंसरशिप लगाई गई, न्यायपालिका की स्वतंत्रता प्रभावित हुई और विपक्षी नेताओं, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा छात्र नेताओं को बिना किसी अपराध के जेलों में बंद कर दिया गया।
रजनीश सिंह ने कहा कि उस दौर में लोकतंत्र की आवाज को दबाने के लिए सत्ता का दुरुपयोग किया गया। देशभर में भय और दमन का वातावरण निर्मित हुआ तथा अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर कठोर प्रतिबंध लगाए गए। अनेक समाचार पत्रों के प्रकाशन पर रोक लगाई गई और सरकार की आलोचना करना भी अपराध के समान माना जाने लगा।


उन्होंने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण, अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी सहित अनेक लोकतंत्र सेनानियों ने जेल में रहते हुए भी लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उनके त्याग और बलिदान के कारण ही देश में पुनः लोकतंत्र की बहाली संभव हो सकी।
श्री सिंह ने कहा कि आपातकाल केवल एक राजनीतिक घटना नहीं थी, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिक अधिकारों पर किया गया संगठित हमला था। उन्होंने कहा कि देश को इस घटना से सीख लेते हुए लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए सदैव सजग रहना चाहिए।


उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी देशभर में आपातकाल विरोधी कार्यक्रमों का आयोजन कर नई पीढ़ी को उस दौर की वास्तविकताओं से अवगत करा रही है, ताकि लोकतंत्र, संविधान और नागरिक अधिकारों के महत्व को समझाया जा सके।
प्रेस वार्ता में जिला महामंत्री नंद चौधरी, जिला महामंत्री नंदनी राजवाड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी, रवि पांडे, पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, प्रियंका सिंह, प्रदीप शराफ, जिला मीडिया प्रभारी राकेश रूपवानी तथा पुष्पेंद्र निलमरकर सहित अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button