```html ```

CG NEWS : नदी में डूबा मासूम, 8 साल के बच्चे की मौत से गांव में छाया मातम

गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही. नदी में दोस्तों के साथ नहाने गए 8 साल के आयुष की डूबने से मौत हो गई. घटना गौरेला थाना क्षेत्र के मेडुका गांव के पास की है. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और आयुष को तत्काल जिला अस्पताल लेकर गए. अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मासूम की मौत से परिवार में मातम पसर गया है.

किसानों की खाद समस्या को लेकर जनपद सभापति विजय विक्की पटेल ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन।

जानकारी के मुताबिक, मेडुका गांव का आयुष आज अपने दोस्तों के साथ एलान नदी के पास खेलने के लिए पहुंचा था. इस दौरान वह नदी में नहाने के लिए उतर गया, लेकिन गहराई का अंदाजा नहीं लगने पर वह डूबने लगा. उसे डूबते देख आसपास मौजूद अन्य बच्चों ने उसे बचाने के लिए आसपास मदद की गुहार लगाई.

ग्रामीणों की मदद से बच्चे को बाहर निकाल लिया गया. बच्चे को लेकर ग्रामीण और परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने नाक-कान और मुंह में पानी भरने के कारण मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गौरेला पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *