रात्रि में व्यापारी से लिया जाएगा कचड़ा। व्यापारी से की गई अपील अपने दुकानों में रखे दष्ट बिन। ग्राहकों को भी बोले कि कचरा दुष्ट बिन डाले।
नगर पालिका परिषद सारंगढ़ के जनपद पंचायत सभाभवन में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रखर चंद्राकर अतिरिक्त कलेक्टर अनिकेत साहू जी के द्वारा नगर के साफ सफाई बिजली व्यवस्था पेय जल संबंधी विषय पर समीक्षा ली गई जिसमे मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेश पाण्डेय उप अभियंता उत्तम सिंह कंवर लेखापाल प्रीतम देवांगन, अजय बंजारे विधायक प्रतिनिधि, शंकर लाल चंद्रा पार्षद, उपाध्यक्ष श्री रामनाथ सिदार जी, गोपाल यादव समयपाल, देवल साहू, चूड़ामणि आदित्य, जिला समन्वयक आकाश पाण्डेय, विभाग के समस्त कर्मचारी एवं नगर के प्रमुख व्यवसायिक गण नंदकिशोर अग्रवाल, श्री आशीष केशरवानी, महेंद्र अग्रवाल, संगीत सिंह ठाकुर, समीर सिंह ठाकुर, सूरज केशरवानी, विश्वनाथ बहिरदार व्यापारी बंधु की उपस्थिति रही।