पत्थलगांव / दांता (गुजरात) । गुजरात प्रदेश भाजपा सह प्रभारी गोमती साय ने गुजरात प्रवास के दौरान बनासकांठा जिले की दांता विधानसभा के अंबाजी गांव में स्थानीय आदिवासी समाज के लोगों के साथ खाटला बैठक की।
इस दौरान उन्होंने सामाजिक बंधुओं के साथ आत्मीय संवाद करते हुए स्थानीय विषयों, समाज की आवश्यकताओं एवं क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। खाटला बैठक के माध्यम से समाज के लोगों से सीधे संवाद कर उनकी बातों और सुझावों को जाना।
इस अवसर पर बनासकांठा जिला भाजपा अध्यक्ष कीर्तीसिंह वाघेला, जिला महामंत्री श्रेयांशभाई प्रजापती एवं रसिकजी ठाकोर सहित भाजपा पदाधिकारी एवं स्थानीय सामाजिक बंधु उपस्थित रहे।