```html ```

DJ पर गाना बजाने को लेकर विवाद: बदमाश ने युवक पर किया चाकू से जानलेवा हमला

जबलपुर. शादी समारोह में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक ने दूसरे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया. चाकूबाजी के बाद आरोपी भाग निकला. इसके बाद घायल युवक को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया. इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और उसकी तलाश शुरू कर दी है.

पवन कुमार सिंह को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

यह घटना शहर के पाटन थाना क्षेत्र की है. बीती रात पाटन नगर में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था. इस दौरान साहिल पटेल और नीलेश पटेल के बीच DJ पर अपने पसंद के गाने बजाने को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि नीलेश ने साहिल पर चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गया.

मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज जारी है. इधर, पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर पीड़ित के परिजनों के शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *