सारंगढ़ बिलाईगढ़।।थाना केड़ार पुलिस ने अवैध शराब बिक्री की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम बरभाठा निवासी बाबुलाल कुर्रे (उम्र 58 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी अपने कब्जे में अवैध रूप से महुआ शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी, जहां आरोपी बाबुलाल कुर्रे को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक 15 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरीकेन में भरी लगभग 10 लीटर हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2000 बताई गई है।
पूछताछ में आरोपी ने अवैध शराब रखने की बात स्वीकार की। पुलिस ने मौके पर ही अवैध शराब जब्त करते हुए बाबुलाल कुर्रे के खिलाफ अपराध क्रमांक 32/2025 धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, बरामद शराब का परीक्षण कराना और घटनास्थल का पटवारी नक्शा प्राप्त करना शेष है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजने की कार्रवाई करते हुए आगे की जांच जारी है।