```html ```

स्वामी विवेकानंद उद्यान ग्रुप चांपा व्दारा  उद्यान के रखरखाव, जिम उपकरण सुधारने के लिए ज्ञापन दिया गया।

दीपक यादव बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

स्वामी विवेकानंद उद्यान ग्रुप चांपा ने  सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालो ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्री प्रदीप नामदेव जी को उद्यान की रखरखाव एवं जिम उपकरण को सुधारने, टॉयलेट ,बाथरूम बनाने एवं वाटर फिल्टर लगाने  उद्यान को हरा भरा रखने के लिए के लिए ज्ञापन सौपा गया।

चांपा शहर का हृदय मात्र एक स्वामी विवेकानंद उद्यान है जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सुबह शाम सैर करते हैं जिस उद्यान में ना तो पानी पीने की व्यवस्था है ना बाथरूम टॉयलेट की व्यवस्था है और जिम भी अभी पूरी तरह से खराब हो चुका है पर क्या करें चांपा शहर में मात्र एक ही उद्यान है मजबूरी वश उद्यान जाना पड़ता है उद्यान की समस्या को लेकर स्वामी विवेकानंद उद्यान ग्रुप चांपा के प्रमुख राजेन्द्र जायसवाल राज्यपाल पुरुष्कृत शिक्षक व कृष्णकुमार देवांगन ,  लक्ष्मी देवांगन व हरि विश्वकर्मा व हरिश पाण्डेय पार्षद व्दारा  उद्यान में आने वाली सभी व्यक्तियों का हस्ताक्षर कराकर ज्ञापन  सौंपा गया 

जिसमें श्री प्रदीप नामदेव अध्यक्ष नगर पालिका परिषद चांपा द्वारा पूर्ण  आश्वासन दिया गया और कहा मुझे कुछ समय दीजिए मैं गार्डन को हरा भरा कर दूंगा जिम उपकरण के लिए तत्काल टेंडर निकालने की बात कही बाकी सभी के लिए समय मांगा गया  सब धीरे-धीरे ठीक कर दूंगा
स्वामी विवेकानंद उद्यान चांपा में प्रतिदिन 5:30 से 6:00 तक भजन एवं 6:15 पर राष्ट्रगान स्वामी विवेकानंद उद्यान ग्रुप के द्वारा किया जाता है।

राष्ट्रगान उद्यान के सभी व्यक्तिओ व्दारा अपने अपने स्थान  पर सावधान की स्थिति में खड़ा होकर राष्ट्रगान करते हैं  राष्टगान प्रतिदिन किया जा रहा है यह अनवरत लगभग 3 वर्ष पूर्ण होने वाला है। ज्ञापन सौपने राजेन्द्र जायसवाल, कृष्ण कुमार देवांगन, हरीश पांडेय पार्षद, लक्ष्मी देवांगन हरिप्रसाद विश्वकर्मा का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *