Advertisement Carousel
Blog

सशस्त्र सीमा बल तृतीय वाहिनी समवाय डांगा कैंप में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया गया

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ

लखीमपुर खीरी जनपद के तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के बेलरायां डांगा एसएसबी कैंप में उपमहानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय लखनऊ सशस्त्र सीमा बल के डीआईजी महेश कुमार द्वारा सशस्त्र सीमा बल तृतीय वाहिनी समवाय डांगा में 78वे स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर ध्वजारोहण किया गया जिसमें एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट तृतीय वाहिनी लखीमपुर खीरी अनिल यादव एवं एसएसबी कैंप डांगा के  कंपनी कमांडर निरीक्षक पवन कुमार के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया । 78 वे  स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष में सशस्त्र सीमा बल डांगा कैंप में डीआईजी महेश कुमार के द्वारा ध्वजारोहन किया गया।

Advertisements
Advertisements

इस अवसर पर तिकुनिया थाना अध्यक्ष मनोज कुमार और डांगा के प्रधान आशिक अली एवं पूर्व प्रधान जगदीप सिंह व समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे । डीआईजी महेश कुमार द्वारा मिलिट्री अवार्ड प्राप्त बलकर्मियों के नाम सुनाए गए तथा महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल दलजीत सिंह चौधरी द्वारा प्रेषित संदेश को पढ़कर सुनाया गया तदोपरांत पुलिस बल व ग्रामीण द्वारा स्वतंत्रता दिवस रैली का भी आयोजन किया गया ।

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button