Advertisement Carousel
Blog

तिकुनियाँ पुलिस ने अवैध कच्ची शराब बनाने व बेचने वाले माफियाओं पर की बड़ी कार्यवाही

Ad

Advertisements

Advertisements

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ

Advertisements

लखीमपुर खीरी। तिकुनियाँ कोतवाली क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब माफियाओं पर तिकुनियाँ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में बड़ी करवाई। अवैध कच्ची शराब माफियाओं द्वारा शराब बनाने के उपकरणों को साथ साथ शराब की लहन को तिकुनिया पुलिस ने किया नष्ट। मौका पाकर अवैध कच्ची शराब बनाने वाले माफिया हुए रफूचक्कर। आपको बता दें। पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा जनपद में चलाये जा रहे अवैध शराब निष्कर्षण तस्करी अभियान के अन्तर्गत एवं अपर पुलिस अधीक्षक खीरी व क्षेत्राधिकारी सर्किल निघासन के दिशा निर्देश के अनुपालन में तिकुनिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के नेतृत्व में कोतवाली तिकुनिया पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब निष्कर्षण रोकथाम के दृष्टिगत थाना स्थानीय पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब निष्कर्षण सघन अभियान चलाकर ग्राम चक्करपुर नाले के किनारे करीब पांच हजार लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरण भट्टी व ड्रम को नष्ट किये गये तथा ग्राम खैरटिया नाले के किनारे करीब पांच हजार लीटर व शराब बनाने के उपकरण नष्ट किये गये, कोई भी व्यक्ति मौके पर नहीं मिला, आस पास के लोगो से पूछताछ की गयी तो लहन व शराब बनाने के उपकरण से समबन्धित कोई सूचना हासिल नहीं हो सकी ।

तत्पश्चात बरसोला कलां रेलवे क्रासिंग से क्रमश उपनिरीक्षक आलोक कुमार राय मय हमराहीयान तथा उपनिरीक्षक स्नेहा मौर्या मय हमराहीयान द्वारा अलग अलग दो व्यक्तियों प्रदीप पुत्र भगवानदीन उर्फ लम्बू निवासी ग्राम हरद्वाही थाना सिंगाही जनपद खीरी को एक प्लास्टिक की बोरी मे एक एक लीटर के प्लास्टिक की पन्नी के कुल दस पाउचो मे कुल दस लीटर अवैध कच्ची नाजायज शराब के साथ तथा सुधीर पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम भिड़ौरी थाना सिंगाही जनपद खीरी को एक प्लास्टिक की बोरी मे एक. एक लीटर के प्लास्टिक की पन्नी के कुल दस पाउचो मे कुल दस लीटर अवैध कच्ची नाजायज शराब के साथ गिरफ्तार किया जिनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर क्रमश मुकदमा अपराध संख्या 123/24 धारा 60 EX ACT तथा मुकदमा अपराध संख्या 124/2024 धारा 60 EX ACT तिकुनिया कोतवाली में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। कुल नष्ट लहन का विवरण।
कुल दस हजार लीटर लहन व शराब बनाने के उपकरण ड्रम व भट्टी नष्ट किये गये । मुकदमो से सम्बन्धित बरामदगी विवरण। दो अदद प्लास्टिक की बोरी मे एक एक लीटर के प्लास्टिक की पन्नी के कुल बीस पाउचो मे कुल बीस लीटर अवैध कच्ची नाजायज शराब। गिरफ्तार अभियुक्त गण का नाम व पता। प्रदीप पुत्र भगवानदीन उर्फ लम्बू निवासी ग्राम हरद्वाही थाना सिंगाही जनपद खीरी। सुधीर पुत्र रामकुमार निवासी ग्राम भिड़ौरी थाना सिंगाही जनपद खीरी। लहन नष्ट की कार्यवाही व गिरफ्तार करने वाली टीम तिकुनिया कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार। उपनिरीक्षक आलोक कुमार राय कोतवाली तिकुनिया जनपद खीरी।उपनिरीक्षक आकाश भाटी कोतवाली तिकुनियां जनपद खीरी।महिला उपनिरीक्षक स्नेहा मौर्य कोतवाली तिकुनियाँ जनपद खीरी।हेड कांस्टेबल सुभाष निषाद कोतवाली तिकुनिया जनपद खीरी।हेड कांस्टेबल अजय कुमार मिश्र कोतवाली तिकुनियाँ जनपद खीरी। कांस्टेबल हरिकेश सिंह कोतवाली तिकुनियाँ। कांस्टेबल सुमित कुमार।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button