Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़सक्ति

वेदांता पावर प्लांट ब्लास्ट के बाद कलेक्टर एक्शन में, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से दीपक यादव बिलासपुर संभाग ब्यूरो चीफ

Advertisements

सक्ती:जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर हादसे के बाद जिला प्रशासन ने तेजी से मोर्चा संभाल लिया है।

Advertisements
Advertisements

हादसे की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तत्परता और समन्वय के साथ राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो और पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।

प्रशासन की ओर से तुरंत एंबुलेंस, मेडिकल टीम और जरूरी संसाधनों को सक्रिय किया गया। घायलों को प्राथमिकता के आधार पर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
हादसे की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं। संबंधित विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि दुर्घटना के हर पहलू की गहन जांच कर जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन की पूरी टीम तुरंत सक्रिय हो गई और घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाया गया। सभी को बेहतर उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
वहीं, एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है और प्रशासन पूरी मुस्तैदी से स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button