Advertisement Carousel
Blog

पलिया भीरा मार्ग पर अत्यधिक जल प्रवाह होने के कारण एक बार फिर  मार्ग को किया बंद

Ad

अफजल अली लखीमपुर खीरी जिला ब्यूरो चीफ

लखीमपुर खीरी जनपद के पलिया भीरा मार्ग पर अत्यधिक जल प्रवाह होने के कारण यात्रा करना खतरनाक हो गया है। पलिया एसडीएम ने सभी यात्रियों से निवेदन करते हुए बताया है की दो पहिया, चार पहिया वाहनो से यात्रा हेतु पलिया निघासन मार्ग का ही प्रयोग करें। पलिया भीरा मार्ग पर तीव्र गति से जल प्रवाह होने के कारण एनएचआई के निर्देश के क्रम में यातायात पूर्ण रुप से प्रतिबंधित करते हुए अग्रिम आदेश तक सभी तरह के वाहनों यथा दोपहिया चारपहिया ट्रक बस का परिवहन भीरा पलिया मार्ग से प्रशासन द्वारा रोका दिया गया हैं। भीरा  पलिया मार्ग की यात्रा खतरनाक होने के कारण पूर्व की तरह भीरा पलिया मार्ग पर भारी वाहन जैसे ट्रक आदि के संचालन पर प्रतिबंध जारी रहेगा। बता दें बनबसा बैराज से अधिक मात्रा में पानी रिलीज किए जाने के कारण तीव्र जलधारा राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या सात सौ एकतिस पलिया भीरा मार्ग पर प्रवाहित हो रही है। क्षतिग्रस्त पुलिया से भी पानी का बहाव तेज है, ऐसी स्थिति में जन सामान्य की सुरक्षा हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के उप प्रबंधक तकनीकी द्वारा उक्त मार्ग से पब्लिक ट्रांसपोर्ट रूकवाये जाने का अनुरोध किया गया है। इस क्रम में उप जिलाधिकारी पलिया समस्त जनसाधारण से अपील करते हुए बताया है की पलिया भीरा मार्ग पर जलस्तर सामान्य हो जाने तक, उक्त मार्ग का प्रयोग ना करें।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button