Advertisement Carousel
Blog

जिले में उर्वरकों की कोई कमी नहीं, किसानों को प्रशासन का भरोसा भ्रामक खबरों से बचें किसान, उर्वरक वितरण पूरी तरह सुचारू

Advertisements

जिले में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता, किसान भ्रामक खबरों से रहें दूर
जिले में किसानों के लिए राहत भरी खबर है। कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि सहकारी एवं निजी क्षेत्रों में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है और इनके वितरण व विक्रय पर किसी भी प्रकार का कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
खरीफ 2026 सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को उनकी भूमि धारिता एवं फसल के अनुसार वैज्ञानिक अनुशंसा के अनुरूप उर्वरकों का वितरण किया जाएगा। यह प्रक्रिया सहकारी समितियों और निजी विक्रय केंद्रों के माध्यम से पीओएस (POS) मशीन के जरिए पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से सुनिश्चित की जाएगी।

Advertisements
Advertisements


जिले के उप संचालक कृषि, राकेश शर्मा ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए हैं कि विक्रय के दौरान प्रत्येक किसान का नाम, आधार नंबर, फसल का नाम, रकबा तथा उर्वरक की मात्रा का पूरा विवरण रजिस्टर में दर्ज करना अनिवार्य होगा। इस व्यवस्था का उद्देश्य वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता लाना और किसी भी प्रकार की अनियमितता पर रोक लगाना है।


उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित निर्देशों का पालन नहीं करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कृषि विभाग द्वारा किसानों के हित में उर्वरकों की उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित किया जा रहा है। किसानों से अपील की गई है कि वे किसी भी भ्रामक या अफवाहजनक खबरों पर ध्यान न दें और अपनी आवश्यकता के अनुसार अधिकृत सहकारी समितियों एवं निजी विक्रय केंद्रों से ही उर्वरक प्राप्त करें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button