Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़

कृष्णा बिल्डकॉन पर गंभीर आरोप: लालाधुर्वा पंचायत में नियमों के खिलाफ फ्लाई ऐश डंपिंग, पर्यावरण विभाग की भूमिका सावले के घेरे पर ?

Serious allegations against Krishna Buildcon: Fly ash dumping against rules in Laladhurva Panchayat, Environment Department's role in Sawle's circle?

सारंगढ़ | फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़

सारंगढ़ तहसील के ग्राम लालाधुर्वा में कृष्णा बिल्डकॉन द्वारा बड़े पैमाने पर फ्लाई ऐश डंपिंग का मामला सामने आया है। आरोप है कि कंपनी पिछले कई महीनों से नियमों को दरकिनार कर अवैध रूप से फ्लाई ऐश का निस्तारण कर रही है।

Advertisements

Advertisements

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, डंपिंग स्थल पर न तो आवश्यक सूचना बोर्ड लगाए गए हैं और न ही यह स्पष्ट किया गया है कि कंपनी को डंपिंग की अनुमति किन शर्तों और अवधि के लिए दी गई है। इसके अलावा, यह जानकारी भी उपलब्ध नहीं है कि फ्लाई ऐश किस कंपनी से लाया जा रहा है, जिससे पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पर्यावरण और जल स्रोत पर खतरा

बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर फ्लाई ऐश डंप किया जा रहा है, वह महानदी से जुड़े नाले के समीप स्थित है। ऐसे में बारिश या जल प्रवाह के दौरान फ्लाई ऐश के नदी तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है, जिससे जल स्रोत, पशु-पक्षियों और मानव स्वास्थ्य पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

विभागीय निगरानी पर उठे प्रश्न

स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग द्वारा डंपिंग स्थल की नियमित निगरानी नहीं की जा रही है। एनओसी जारी होने के बाद स्थल निरीक्षण और नियमों के पालन की जांच नहीं हो रही, जिससे अवैध डंपिंग को बढ़ावा मिल रहा है।

पर्यावरण विभाग की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि विभाग की मिलीभगत के चलते यह गतिविधियां बिना रोक-टोक जारी हैं। अब देखना होगा कि पर्यावरण विभाग के अधिकारी अंकुर साहू इस मामले में क्या कार्रवाई करते हैं, या फिर अवैध फ्लाई ऐश परिवहन और डंपिंग को यूं ही जारी रहने दिया जाएगा।

मीडिया सुर्खियों के बाद लिपा पोती

विश्वसनीय सूत्रों की माने तो यह मामला मीडिया में इतना सुर्खियां बटोर रही है जिसे देख कर विभाग और राखड़ माफिया मिट्टी डालकर लिपा पोती का काम कर रहा है लेकिन नियम कायदे आज भी ताक में रखा गया है जो गंभीर जांच का विषय है ।

बहरहाल मामले की जानकारी विभागीय अफसरों तक पहुंचने के बाद कार्रवाई किस स्तर की होगी यह देखना लाजमी होगा ।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button