Advertisement Carousel
Add
CMO CHHATTISGARHCM विष्णु देव सायछत्तीसगढ़

वर्षों का इंतजार खत्म: दाराखरिका में लगा ट्रांसफार्मर, बिजली शुरू होते ही ग्रामीणों में खुशी

Years of waiting are over: A transformer is installed in Darakharika, and villagers are happy as electricity is restored.

Ad

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया के हस्तक्षेप से दाराखरिका गांव की वर्षों पुरानी बिजली समस्या का समाधान हो गया है। माध्यमिक शाला के पास लंबे समय से खंभे लगे होने के बावजूद ट्रांसफार्मर नहीं होने के कारण बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है।

Advertisements

ग्रामीणों के अनुसार, इलाके में लंबे समय से लो वोल्टेज और अनियमित बिजली आपूर्ति की समस्या बनी हुई थी। कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

आखिरकार ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया पहुंचकर आवेदन के माध्यम से अपनी समस्या रखी। मामले को गंभीरता से लेते हुए कैंप कार्यालय के निर्देश पर विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी।

ट्रांसफार्मर लगते ही गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि वर्षों से अधूरा सपना अब पूरा हुआ है। नियमित बिजली मिलने से दैनिक जीवन आसान होगा और बच्चों की पढ़ाई में भी सुधार आएगा।

ग्रामीणों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि उनके निर्देश और कैंप कार्यालय की सक्रियता से ही यह संभव हो पाया है। सभी ग्रामीणों ने संयुक्त रूप से धन्यवाद प्रकट किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button