Advertisement Carousel
Blog

रायगढ़ पुलिस का बड़ा अभियान, 6 दिनों में 217 फरार वारंटी गिरफ्तार

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

फरार आरोपियों एवं वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत रायगढ़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। 15 जून से 20 जून 2026 तक चले अभियान में जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों से कुल 217 फरार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Advertisements


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित इस अभियान के दौरान 56 स्थायी वारंट तथा 161 गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की गई। पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों और न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन पर विशेष फोकस किया गया।
अभियान में थाना जूटमिल की टीम ने सर्वाधिक 31 वारंटों की तामिली कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। जूटमिल पुलिस ने 18 गिरफ्तारी वारंट एवं 13 स्थायी वारंटों का सफल निष्पादन किया। वहीं थाना छाल ने 25 वारंटों की तामिली कर दूसरा स्थान हासिल किया, जिसमें 18 गिरफ्तारी वारंट एवं 7 स्थायी वारंट शामिल हैं।


अन्य थाना क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्रवाई की गई। थाना धरमजयगढ़ ने 15, लैलूंगा एवं खरसिया ने 14-14, कोतवाली एवं भूपदेवपुर ने 11-11, चक्रधरनगर एवं कोतरारोड़ ने 10-10 वारंटों की तामिली की। इसके अलावा खरसिया चौकी ने 9, पूंजीपथरा एवं तमनार ने 8-8, कापू ने 6, घरघोड़ा ने 5 तथा पुसौर थाना ने 4 गिरफ्तारी वारंटों का निष्पादन किया।
स्थायी वारंटों के निष्पादन में भी पुलिस ने प्रभावी प्रदर्शन किया। थाना चक्रधरनगर ने 7, कोतवाली ने 6, घरघोड़ा, कापू एवं तमनार ने 3-3 तथा धरमजयगढ़, भूपदेवपुर एवं पुसौर ने 2-2 स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया।


एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि फरार आरोपियों और वारंटियों की गिरफ्तारी रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है। “ऑपरेशन क्लीन हंट” के माध्यम से कानून से बचने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा और फरार आरोपियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
रायगढ़ पुलिस का यह अभियान जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा न्यायालयीन प्रक्रियाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button