Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़

दिलीप ट्रेडर्स के द्वारा मनरेगा निर्माण कार्यों में मटेरियल सप्लाई बिल में फर्जीवाड़ा, छड़ सीमेंट विक्रेता, पंचायतों को सप्लाई कर रहा बालू, पत्थर

(सारंगढ़ से गोविंद बरेठ की रिपोर्ट…✍️)
दिनांक 21- 06- 2026

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के जनपद पंचायत सारंगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत जसरा, लेंध्रा एवं भिखमपुरा में मनरेगा एवं अन्य निर्माण कार्यों में उपयोग की गई सामग्री के बिल-वाउचर को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
आरोप है कि दिलीप ट्रेडर्स नामक फर्म, जिसका जीएसटी पंजीकृत व्यवसाय स्थल भौरादादर (छोटे खैरा) में दर्ज है, वर्तमान में अन्य स्थान से संचालित हो रही है।

Advertisements

Advertisements

साथ ही पंचायत कार्यों में बालू, पत्थर, 20 एमएम, 40 एमएम गिट्टी, ब्रिक्स एवं अन्य निर्माण सामग्री के बिल लगाए गए हैं, जबकि शिकायतकर्ताओं का दावा है कि फर्म के पंजीकरण विवरण में ऐसी सामग्री का उल्लेख नहीं है।

Advertisements

ग्राम पंचायत जसरा में वर्ष 2025-26 के वर्मी कम्पोस्ट निर्माण कार्यों में ब्रिक्स ईंट एवं बालू की सप्लाई के नाम पर भुगतान होने तथा अन्य पंचायतों में भी निर्माण सामग्री के बिल लगाए जाने को लेकर पारदर्शिता पर प्रश्न खड़े किए जा रहे हैं।

 

 

सामग्री आपूर्ति, परिवहन दूरी एवं बिलों की वास्तविकता की जांच की जाए तथा संबंधित अभिलेखों का सत्यापन कराया जाए। मामले में जनपद पंचायत, जिला प्रशासन, जीएसटी विभाग एवं संबंधित जांच एजेंसियों से निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।

दिलीप ट्रेडर्स में अनियमितता या फर्जीवाड़े की पुष्टि सक्षम जांच के बाद ही हो सकेगी।?

जिला कलेक्टर से जल्द शिकायत किया जाएगा
अब देखना होगा ख़बर प्रकाशित करने के बाद दिलीप ट्रेडर्स पर क्या कुछ कार्यवाही होती है

सूत्र:- मिली जानकारी अनुसार दिलीप ट्रेडर्स Goyal,TMT सरिया में भी गड़बड़ी का है मामला
बहुत जल्द होगा खुलासा…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button