Advertisement Carousel
Blog

शराब परिवहन करते आरोपी से 08 लीटर महुआ शराब जप्त कर कोसीर पुलिस ने भेजा जेल

Ad

Advertisements


बिलाईगढ़ न्यूज। गिरफ्तार आरोपी – फिरतराम बनज पिता स्व रतिराम बनज उम्र 60 साल साकिन कोसीर थाना कोसीर जिला सारंगढ बिलाईगढ (छ.ग.)
         जिले के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समस्त थाना /चौकी प्रभारियों को अवैध शराब, जुआ, सट्टा जैसे अवैधानिक कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्यवाही करने हेतु कड़े निर्देश दिए गए है जिस पर अमल करते हुए एवं  पुलिस अधीक्षक  पुष्कर शर्मा ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमलेश चंदेल ,अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अविनाश मिश्रा मुख्यालय सारंगढ के कुशल मार्गदर्शन पर थाना कोसीर पुलिस को आज दिनांक 05.06.24 जरिये मुखबीर  से सूचना मिला कि ग्राम सिंघनपुर तरफ से एक व्यक्ति अपने मोटरसायकल CD डिलक्स क्रमांक CG 11 BG 9465 के डिक्की बैग में अवैध कच्ची महुआ शराब परिवहन कर रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ गवाहन के घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया आरोपी फिरतराम बनज पिता स्व रतिराम बनज उम्र 60 साल साकिन कोसीर के कब्जे से 08 लीटर महुआ शराब एवं मोटरसायकल CD डिलक्स क्रमांक CG 11 BG 9465 को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया । मामला अजमानतीय प्रकृति का होने से आरोपी को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा गया है।
             सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी , प्रआर मनीजर सिदार आरक्षक सुरेश बर्मन ,गिरिजाशंकर देवांगन ,धनसाय कुर्रे का विशेष योगदान रहा ।

Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button