Advertisement Carousel
Blog

रायकेरा में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का छापा, 30 लीटर से अधिक शराब जब्तम हुआ शराब और अंग्रेजी शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बिक्री रकम भी बरामद

Advertisements

संवाददाता ललिता बरेठ

Advertisements

ऑपरेशन आघात के तहत घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त

Advertisements


रायगढ़,
रायगढ़ पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन आघात” के तहत घरघोड़ा पुलिस ने अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से 30 लीटर से अधिक कच्ची महुआ शराब एवं अंग्रेजी शराब के साथ बिक्री रकम भी जब्त की है।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में 23 मई को यह कार्रवाई रायकेरा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा।


पहली कार्रवाई में पुलिस ने रायकेरा निवासी रवि साहू को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 25 पाव BAGPIPE अंग्रेजी शराब, 15 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं बिक्री रकम बरामद की गई। जब्त शराब और नकदी की कुल कीमत लगभग 7 हजार 750 रुपये बताई गई है।
वहीं दूसरी कार्रवाई में मुरलीधर राठिया को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से 12 पाव GYPSY अंग्रेजी शराब, 9.500 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा बिक्री रकम जब्त की गई। पुलिस ने कुल 3 हजार 340 रुपये मूल्य का सामान बरामद किया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना घरघोड़ा में आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) और 59(क) के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक अरविंद पटनायक, आरक्षक उद्योराम पटेल एवं महिला आरक्षक सम्पत्ति भगत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि अवैध शराब कारोबार एवं संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button