Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़धरसींवा

नकटी में हुई कथित अवैध कार्रवाई के विरोध में माना थाना घेराव, जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से मोहम्मद उस्मान सैफी

रायपुर। ग्राम सम्मानपुर-नकटी में प्रभावित गरीब परिवारों के घरों पर हुई कथित अवैध कार्रवाई के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, प्रभावित परिवारों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने माना थाना का घेराव किया। हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने थाना परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से बैठकर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

Advertisements
Advertisements

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रभावित परिवारों के साथ हुए अन्याय की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों को न्याय, मुआवजा एवं पुनर्वास उपलब्ध कराया जाए।

काफी देर तक चले प्रदर्शन और चर्चा के बाद पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की तथा आश्वासन दिया कि आवेदन पर आज से आवश्यक विधिक प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यदि दोषियों के विरुद्ध समयबद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा तथा प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा।

Advertisements

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button