Advertisement Carousel
Blog

पैरालीगल वालेंटियरों को निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे विधिक सहायता नालसा-सालसा योजनाओं के प्रचार-प्रसार पर जोर गांव-गांव तक न्याय पहुंचाने में जुटे पैरालीगल वालेंटियर

Advertisements

पैरालीगल वालेंटियरों को मिला निर्देश, हर जरूरतमंद तक पहुंचे विधिक सहायता योजनाओं का लाभ

Advertisements


जांजगीर-चांपा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा द्वारा पैरालीगल वालेंटियरों की बैठक आयोजित कर उन्हें समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय एवं शासकीय योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए।
यह बैठक माननीय जयदीप गर्ग, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर-चांपा के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। बैठक में माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट एवं प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सभी पैरालीगल वालेंटियरों के कार्यों की समीक्षा करते हुए उनकी कार्यक्षमता और गुणवत्ता की जानकारी ली।

Advertisements


बैठक के दौरान सभी वालेंटियरों को अपने-अपने कार्यस्थलों पर नियमित रूप से उपस्थित रहकर वहां आने वाले लोगों की समस्याओं का समाधान करने एवं आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए। साथ ही राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA), छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (SALSA) एवं प्रशासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।
प्राधिकरण की ओर से पैरालीगल वालेंटियरों को “बचपन बचाओ अभियान” में सक्रिय भूमिका निभाने तथा अपने कार्यों की नियमित जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश जयदीप गर्ग ने कहा कि पैरालीगल वालेंटियर गांव-गांव जाकर नालसा और सालसा की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें तथा लोगों की समस्याओं से प्राधिकरण को अवगत कराएं, ताकि जरूरतमंदों को समय पर न्याय और सहायता मिल सके।
प्राधिकरण का उद्देश्य है कि समाज का कोई भी व्यक्ति न्याय से वंचित न रहे और प्रत्येक जरूरतमंद तक विधिक सहायता योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button