Advertisement Carousel
Add
Blog

कलेक्टर के निर्देशन में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 40-50 ट्रिप रेत जब्त

Ad

Advertisements

कलेक्टर के निर्देशन में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 40-50 ट्रिप रेत जब्त
सक्ती,

Advertisements


जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में तहसील हसौद के ग्राम लालमाटी में अवैध रेत भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई।

Advertisements


मौके पर मिला भारी मात्रा में अवैध भंडारण
राजस्व विभाग की टीम ने जांच के दौरान ग्राम लालमाटी में लगभग 40-50 ट्रिप (ट्रैक्टर-ट्रॉली) रेत का अवैध भंडारण पाया। नियमों के तहत पूरी रेत को जब्त कर लिया गया है।

वैधानिक कार्रवाई शुरू
जब्त रेत को ग्राम कोटवार के सुपुर्द कर दिया गया है तथा संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण करने और ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जिले में खनिज संबंधी अवैध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।
नागरिकों से सहयोग की अपील
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अवैध खनन या भंडारण से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button