Advertisement Carousel
Blog

टेलीग्राम के जरिए “डबल मुनाफा” का झांसा, युवक से ₹27 लाख की ठगी — दो आरोपी गिरफ्तार

Ad

Advertisements

टेलीग्राम के जरिए “डबल मुनाफा” का झांसा, युवक से ₹27 लाख की ठगी — दो आरोपी गिरफ्तार
जांजगीर-चांपा,

Advertisements


जिले में साइबर ठगी के मामलों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। टेलीग्राम ऐप के माध्यम से निवेश पर दोगुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर एक युवक से ₹27.26 लाख की ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को औरंगाबाद से पकड़ा गया।
टेलीग्राम ग्रुप के जरिए रचा गया ठगी का जाल
थाना चाम्पा क्षेत्र के 32 वर्षीय राजेश कुमार सोनी ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। जानकारी के अनुसार, उन्होंने अपने मोबाइल में टेलीग्राम एप डाउनलोड किया था, जहां 7 दिसंबर 2025 को एक युवती ने संपर्क कर निवेश पर भारी मुनाफा होने का लालच दिया।

Advertisements


इसके बाद उन्हें एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ा गया, जहां अन्य सदस्य भी लगातार निवेश के लिए प्रेरित करते रहे।
कई माध्यमों से ट्रांसफर की गई रकम
झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग तिथियों में RTGS, UPI, ATM और Paytm के माध्यम से विभिन्न बैंक खातों में कुल ₹27,26,614 जमा कर दिए। बाद में ठगी का एहसास होने पर उन्होंने साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
सायबर टीम की तत्परता से आरोपियों की गिरफ्तारी
मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की।
जांच के दौरान एक बैंक खाते का सुराग मिला, जिसमें ₹42 हजार ट्रांसफर हुए थे। यह खाता उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में संचालित पाया गया। इसी आधार पर पुलिस टीम औरंगाबाद पहुंची और आरोपी आवेज मसूद शेख को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
कमीशन के लालच में करते थे ठगी में सहयोग
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी अब्दुल वाहिद के कहने पर बैंक खाता खुलवाया था। इस खाते का उपयोग ठगी की रकम जमा करने के लिए किया जाता था। रकम निकालकर साथी को सौंप दी जाती थी, जिसके बदले कमीशन मिलता था।
आगे की जांच में सह-आरोपी अब्दुल वाहिद को भी गिरफ्तार किया गया। उसने खुलासा किया कि वह दिल्ली निवासी एक व्यक्ति के निर्देश पर यह कार्य कर रहा था।


गिरफ्तार आरोपी
आवेज मसूद शेख (32 वर्ष)
अब्दुल वाहिद (34 वर्ष), निवासी औरंगाबाद
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस की अपील
सायबर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया या मैसेजिंग प्लेटफॉर्म पर मिलने वाले निवेश प्रस्तावों से सावधान रहें। बिना सत्यापन किसी भी खाते में पैसा ट्रांसफर न करें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button