Advertisement Carousel
गरियाबंदछत्तीसगढ़

नवीन भगत के इशारे पर पत्रकारों को ब्लेकमेलर बताने की कोशिश से नाराज पत्रकार सड़क पर..

Ad

गरियाबंद से विपिन कुमार सोनवानी जिला ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट

Advertisements

देवभोग न्यूज… पखवाड़े भर से आदिवासी विकास विभाग द्वारा स्कूलों में स्वीकृत शौचालय को नही बनाने और भ्रष्टचार मरम्मत को लेकर देवभोग पत्रकारों द्वारा न्यूज प्रकाशन के बाद तत्कालीन सहायक आयुक्त नवीन भगत के इशारे पर देवभोग के पत्रकारों को ब्लैकमेलर बताने की कोशिश से नाराज पत्रकार आज सड़क पर उतरकर तात्कालीन साहायक आयुक्त नवीन भगत के खिलाफ मोर्चा खोल कर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया है इस बीच पत्रकारों द्वारा नवीन भगत के दलालों को जूता मारो सालो को शौचालय बनाना होगा भ्रष्टाचार मरम्मत की जांच करनी होगी करनी होगी सहित पत्रकार एकता जिंदाबाद के नारे भी लगाए गए धरना प्रदर्शन के दौरान जिला अध्यक्ष टेकलाल प्रधान जिला महासचिव कन्हैया तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य बेहरा जिला सचिव विपिन सोनवानी, गिरीश सोनवानी, लतीफ मोहम्मद, टीकम निषाद ,देशबंधु नेताम ,सतीश दौरा,निलेश डोंगरे राधेश्याम यादव उपस्थित रहे।

Advertisements
Advertisements

इस बीच जिला अध्यक्ष टेकलाल प्रधान ने कहा कि शिक्षा विभाग से स्वीकृत शौचालय को आदिवासी विभाग द्वारा नहीं बनाने और मरम्मत कार्य में किए भ्रष्टचार की शिकायत के आधार पर देवभोग के पत्रकारों द्वारा प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया गया जो सही है लेकिन तात्कालीन सहायक आयुक्त नवीन भगत द्वारा अपने मित्र पत्रकार का सहारा लेकर न्यूज प्रकाशन करने वाले संवाददाताओ को ब्लैकमेलर और भैयादोहन करने की बात कहकर डराने की धमकी देते पत्रकारों की आवाज को दबाने की कोशिश निंदनीय है, इसलिए आज उक्त कार्यों की जॉच एवम् पत्रकारों को ब्लैकमेलर बताने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है। ब्लॉक अध्यक्ष आदित्य बेहेरा ने कहा कि आए दिन लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला हो रहा है पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं जब पत्रकार किसी मामले को उजागर करता है तो उसे भैया दोहन ब्लैकमेलर बताकर दबाने की कोशिश की जा रही है जो निंदनीय है। सरकार से मांग है कि जल्द पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाए ताकि पत्रकार बिना भय के भ्रष्टाचार को उजागर कर सके।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button