Advertisement Carousel
Blog

नाबालिग बच्चों को नशे के इंजेक्शन देने वाला आरोपी गिरफ्तारभारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ व इंजेक्शन जब्तजेजे एक्ट सहित गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज

Ad

Advertisements

नाबालिग बच्चों को नशे के इंजेक्शन देने वाला आरोपी गिरफ्तार
भारी मात्रा में नशीली दवाइयाँ व इंजेक्शन जब्त
जेजे एक्ट सहित गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज

Advertisements

बिलासपुर

Advertisements

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने नाबालिग बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी जूना बिलासपुर क्षेत्र में नाबालिग बच्चों को नशे के इंजेक्शन देकर उन्हें नशे का आदी बना रहा था।
पुलिस को दिनांक 30 जनवरी 2026 को सूचना प्राप्त हुई कि जूना बिलासपुर क्षेत्र में एक व्यक्ति बच्चों को नशीले इंजेक्शन लगाकर उनके भविष्य को अंधकार में धकेल रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर कुछ नाबालिग बच्चे मौके से भाग गए, जबकि एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया गया।
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अमन विश्वकर्मा उर्फ टेंगा (25 वर्ष), निवासी जूना बिलासपुर बताया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में नशीली दवाइयाँ एवं सामग्री जब्त की गई।
जप्त सामग्री—
400 नग Avil (Pheniramine Maleate) इंजेक्शन शीशी (10 ml)
Buprenorphine एवं Naloxone टैबलेट (नशीली दवा)
इंजेक्शन लगाने में प्रयुक्त सिरिंज
नशीली दवाओं की खाली शीशियाँ
नकद 700 रुपये
जांच में यह तथ्य सामने आया कि आरोपी इन इंजेक्शनों एवं नशीली दवाओं को मिलाकर नाबालिग बच्चों को नशा कराने के उद्देश्य से उपयोग कर रहा था, जिससे उनके स्वास्थ्य पर गंभीर दुष्प्रभाव पड़ सकता था। पुलिस के अनुसार आरोपी का यह कृत्य मानव जीवन के लिए अत्यंत खतरनाक एवं घोर आपराधिक है।
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध धारा 77 जेजे एक्ट, धारा 123, 275 एवं 286 भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
सिटी कोतवाली पुलिस की अपील—
पुलिस ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखें तथा नशे से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। नशे के कारोबार एवं बच्चों को नुकसान पहुँचाने वाले तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button