Advertisement Carousel
Blog

कसाई मोहल्ला में जुआ पर छावनी पुलिस की बड़ी रेड, 7 आरोपी गिरफ्तार खुले मैदान में चल रहा था हार-जीत का खेल, पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

Advertisements

कसाई मोहल्ला में जुआ पर छावनी पुलिस की रेड
7 जुआरी गिरफ्तार, ताश की गड्डी और नगदी रकम जब्त
भिलाई। अवैध जुआ गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही दुर्ग पुलिस की थाना छावनी पुलिस ने कसाई मोहल्ला क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेलते 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश और नगदी रकम 1200 रुपये जब्त की है।

Advertisements
Advertisements


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 मई 2026 को थाना छावनी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि कसाई मोहल्ला नाला के पास कुछ लोग खुले स्थान पर हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए रेड कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से कुल 7 आरोपियों को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से ताश की गड्डी और नगदी राशि बरामद की गई। सभी आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 340/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) एवं बीएनएस की धारा 112 के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।


पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध रूप से आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे थे। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।
थाना छावनी पुलिस टीम की इस कार्रवाई को सराहनीय बताया गया है। वहीं दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि जुआ-सट्टा या किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button