Advertisement Carousel
Blog

दो बदमाश गिरफ्तार, नौ संदिग्धों पर भी कार्रवाई

Ad

Advertisements

असामाजिक तत्वों पर तारबाहर पुलिस का प्रहार

Advertisements

दो बदमाश गिरफ्तार, नौ संदिग्धों पर भी कार्रवाई

बिलासपुर।
शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से तारबाहर पुलिस ने असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में दो बदमाशों को प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

Advertisements

गिरफ्तार आरोपियों में ज्ञान शुक्ला (26 वर्ष) निवासी सरजू बगीचा, थाना सिविल लाइन तथा शेख समीर (45 वर्ष) निवासी इंदिरा कॉलोनी, थाना तारबाहर शामिल हैं। दोनों आरोपी क्षेत्र में अशांति फैलाने एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए।

इसके अतिरिक्त, बाहर से आकर अवैध रूप से निवास करते हुए चोरी जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले 09 अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस सतर्क कार्रवाई से क्षेत्र में असामाजिक तत्वों में हड़कंप मचा है।

तारबाहर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आम नागरिकों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button