Advertisement Carousel
Blog

बिलासपुर रेंज के नव-नियुक्त SI को आईजी की सीख, अनुशासन और तकनीक पर दिया जोर आईजी राम गोपाल गर्ग की बड़ी समीक्षा बैठक, नए सब-इंस्पेक्टरों को मिले अहम निर्देश

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

बिलासपुर रेंज के नव-नियुक्त सब-इंस्पेक्टरों को आईजी की सीख, अनुशासन और तकनीकी दक्षता पर दिया जोर

Advertisements


बिलासपुर। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राम गोपाल गर्ग ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक लेकर नव-नियुक्त प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। चेतना भवन, रक्षित केंद्र बिलासपुर में आयोजित बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
आईजी गर्ग ने कहा कि वर्दी पहनने के बाद हर अधिकारी पूरे पुलिस विभाग का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए अनुशासन, सदाचार और जनता के प्रति संवेदनशील व्यवहार सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने यातायात नियमों के पालन और पुलिस की सकारात्मक छवि बनाए रखने पर विशेष जोर दिया।


बैठक में CCTNS, ई-साक्ष्य, सशक्त, आई/ओ मित्र और समाधान जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के शत-प्रतिशत उपयोग के निर्देश दिए गए। साथ ही साइबर अपराध, सोशल मीडिया और कंप्यूटर ज्ञान में दक्षता बढ़ाने पर बल दिया गया।
नव-नियुक्त सब-इंस्पेक्टरों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के तहत समन और वारंट तामील करने, पुरानी एफआईआर एवं चार्जशीट का अध्ययन करने तथा अनुभवी विवेचकों से सीखने की सलाह दी गई।


आईजी गर्ग ने कहा कि आने वाले 20 से 25 वर्षों तक छत्तीसगढ़ पुलिस की कार्यप्रणाली और छवि की जिम्मेदारी इसी नए बैच के कंधों पर होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों को पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button