Advertisement Carousel
Blog

इंस्टाग्राम पर निजी वीडियो वायरल करने वाला आरोपी 72 घंटे में गिरफ्तार

Advertisements

इंस्टाग्राम पर निजी वीडियो वायरल करने वाला आरोपी 72 घंटे में गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements


चांपा, 09 जून। इंस्टाग्राम के माध्यम से महिला का निजी वीडियो वायरल करने के मामले में चांपा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के महज 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी संतोष सोनी (28 वर्ष), निवासी चांपा, की पीड़िता से पिछले चार वर्षों से पहचान थी। इसी दौरान आरोपी ने महिला की जानकारी के बिना उसके निजी फोटो एवं वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिए। बाद में दोनों के बीच विवाद होने पर आरोपी ने बदले की भावना से महिला के निजी एवं अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम के माध्यम से प्रसारित कर दिए।


पीड़िता की शिकायत पर थाना चांपा में अपराध क्रमांक 289/26 दर्ज कर सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66 एवं 67(ए) के तहत मामला कायम किया गया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, उप निरीक्षक बलवंत धृतलहरे, पीएसआई रुकसाना बानो तथा थाना चांपा स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button