Advertisement Carousel
Blog

रायगढ़ में जुआ फड़ पर पुलिस का छापा, पांच आरोपी धराए

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

ऑपरेशन अंकुश के तहत बड़ी कार्रवाई, तालाब किनारे जुआ खेलते 5 जुआरी गिरफ्तार

Advertisements


रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूछापारा तालाब के पास जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से नगद राशि, ताश की गड्डी और जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जब्त की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 08-09 जून की दरम्यानी रात कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति पूछापारा तालाब के पास 52 पत्ती ताश से रुपए का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कृष्णा निराला, सूरज कुमार निराला, मोहन वासुदेव, कुश साहू और अमर यादव को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा। मौके से कुल 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और एक दरी जब्त की गई।


पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत मामला दर्ज किया है। इसके अलावा कानून-व्यवस्था बनाए रखने और भविष्य में किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की संबंधित धाराओं के तहत पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की गई है।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेमंत चंद्रा तथा आरक्षक बीरबल भगत, कमलेश यादव, कोमल तिवारी, घनश्याम ध्रुव और प्रदीप मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रायगढ़ पुलिस ने कहा है कि सार्वजनिक स्थलों पर जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। पुलिस ने आम नागरिकों से ऐसी गतिविधियों की सूचना तत्काल देने की अपील की है, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button