Advertisement Carousel
Add
Blog

उधारी के पैसे मांगना पड़ा भारी, महिला से मारपीट करने वाले दो भाई गिरफ्तार

Ad

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

उधारी के पैसे मांगने पर महिला से मारपीट, दो सगे भाई 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

Advertisements


रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में उधारी के पैसों की मांग को लेकर एक महिला के साथ मारपीट करने वाले दो सगे भाइयों को पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। त्वरित कार्रवाई करते हुए घरघोड़ा पुलिस ने आरोपियों को दबिश देकर हिरासत में लिया और कानूनी प्रक्रिया पूरी की।
पुलिस के अनुसार, बैहामुड़ा निवासी धनेश्वरी साहू (42 वर्ष) ने थाना घरघोड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी कि करीब एक वर्ष पहले उन्होंने अपने परिचित जितेन्द्र साहू को 5 हजार रुपये उधार दिए थे। कई बार पैसे वापस मांगने के बावजूद आरोपी टालमटोल करता रहा।


शिकायत में बताया गया कि 08 जून की शाम करीब 4 बजे जितेन्द्र साहू और उसका भाई राजेन्द्र साहू महिला के ढाबा-नुमा घर में पहुंचे और पैसे मांगने की बात को लेकर विवाद करते हुए गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने महिला के साथ मारपीट की तथा धमकी भी दी।
पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना घरघोड़ा में अपराध क्रमांक 190/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की।
पुलिस ने आरोपी जितेन्द्र साहू (21 वर्ष) एवं राजेन्द्र साहू (19 वर्ष), दोनों निवासी बैहामुड़ा, थाना घरघोड़ा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
रायगढ़ पुलिस ने कहा है कि महिलाओं के खिलाफ हिंसा, अभद्रता और मारपीट जैसी घटनाओं में दोषियों के विरुद्ध त्वरित एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button