Advertisement Carousel
Add
Blog

“एक नहीं, दो-दो डबल मर्डर के गुनहगार गिरफ्तार!” “सेंदुरस हत्याकांड का खुलासा, मुक्ता कांड से भी जुड़े आरोपी”

Ad

Advertisements

सेंदुरस डबल मर्डर केस का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

Advertisements


Advertisements

सक्ती पुलिस ने मालखरौदा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदुरस में हुए चर्चित पति-पत्नी दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में यह भी सामने आया कि इन्हीं आरोपियों ने वर्ष 2024 में मुक्ता गांव में हुए एक अन्य डबल मर्डर को भी अंजाम दिया था।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी देवकुमार यादव (33 वर्ष) एवं रूपचरण यादव (40 वर्ष) निवासी पंडरीपानी, थाना मालखरौदा हैं। वहीं लूटे गए सोने के आभूषण खरीदने वाले जैजैपुर के सराफा व्यापारी बाबूलाल साहू को भी गिरफ्तार किया गया है।


3 जून 2026 को सेंदुरस गांव में पति-पत्नी पुरुषोत्तम खुंटे और गुहरिन बाई खुंटे की उनके घर में निर्मम हत्या कर दी गई थी। वारदात के बाद सोने के आभूषण, नकदी और मोबाइल भी गायब थे। पुलिस ने तकनीकी जांच, मोबाइल टावर डंप और CEIR पोर्टल की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई।
पूछताछ में आरोपियों ने रंजिश के चलते हत्या और लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड, खून लगे कपड़े, नकदी, मोटरसाइकिल और लूटे गए आभूषण बरामद किए गए हैं।
जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि जून 2024 में मुक्ता गांव में हुए दोहरे हत्याकांड के पीछे भी यही दोनों आरोपी थे। इस प्रकार सक्ती पुलिस ने दो चर्चित डबल ब्लाइंड मर्डर मामलों को सुलझाने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा पूरी टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button