Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़महासमुंद

महासमुंद से बड़ी खबर… ‘चावल वाले बाबा’ पर दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

चावल वाले बाबा' गिरफ्तार, महिला की शिकायत पर बलात्कार का मामला दर्ज

छत्तीसगढ़ में ‘चावल वाले बाबा’ के नाम से पहचान रखने वाले तथाकथित आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना में एक महिला की शिकायत पर बलात्कार का मामला दर्ज होने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

Advertisements

Advertisements

महासमुंद जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र में 6 जून को दर्ज हुए एक गंभीर मामले में पुलिस ने स्वयंभू धर्मगुरु और ‘चावल वाले बाबा’ के नाम से प्रसिद्ध आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री को धारा 376(2)(j), 376(2)(n), 376(2)(m) के तहत मामला दर्ज
कर गिरफ्तार किया है।

आरोप है कि वर्ष 2023 में बाबा ने एक युवती के साथ दैहिक शोषण किया था। सूत्रों के अनुसार पीड़िता घटना के बाद उसने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन सामाजिक बदनामी और लोकलाज के कारण उस समय मामला पुलिस तक नहीं पहुंच सका।

Advertisements

बताया जा रहा है कि पीड़िता अब विवाहित है और हिम्मत जुटाकर उसने बागबाहरा थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी बाबा को गिरफ्तार कर लिया।

नरेंद्र नयन शास्त्री छत्तीसगढ़ के कई शहरों में अपने दरबार और धार्मिक आयोजनों के लिए चर्चित रहे हैं। रायपुर जिले के सिलयारी क्षेत्र में उनका आश्रम भी स्थित बताया जाता है। वह एक मुट्ठी चावल और लाल फूल देखकर लोगों का भविष्य बताने तथा समस्याओं के समाधान का दावा करते थे।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button