Advertisement Carousel
सारंगढ़

सारंगढ़। तुर्की तालाब गार्डन का पुनर्निर्माण

Ad

सारंगढ़। वासु जैन आईएएस अनुविभागीय अधिकारी(राजस्व) सारंगढ़ के मार्गदर्शन में क्रेशर संघ के द्वारा तुर्की तालाब गार्डन का पुनर्निर्माण एवं सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू करवाया जा रहा है। जो कि सारंगढ़  के लिए जैन साहब के द्वारा एक सौगात होगी।क्योंकि सारंगढ़ जिला बनने के बाद वर्तमान में कोई भी ऐसा स्थान नहीं है जहां पर व्यक्ति स्वयं एवं परिवार के साथ सुबह या शाम वॉकिंग या समय व्यतीत कर सके। पूर्व में तुर्की तालाब गार्डन का कार्य बहुत अच्छा हुआ था जो एसडीएम राजेन्द्र गुप्ता की देन रही।समय के सैलाब में धीरे-धीरे बिना रखरखाव एवं देखरेख के अभाव में यह  जर्जर एवं गंदगी से सराबोर हो गया। कलेक्टर चौहान ने तालाब का सुध तो लिए लेकिन स्थानांतरण हो जाने के बाद साफ सफाई देखरेख कम हो गया।वर्तमान में जिस हिसाब से तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य चल रहा है उससे यह माना जायेगा कि यह कार्य वासु जैन के द्वारा सारंगढ़ निवासियों के लिए एक उपहार है।महेंद्र अग्रवाल ने कहा कि हम जैन साहब एवं क्रेशर संघ का नगर वासियों की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित करते हैं।

Advertisements
Advertisements
Ad जय मेडिकल स्टोर स्थान: भारत माता चौक बिलासपुर रोड सारंगढ़
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button