Advertisement Carousel
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

सराईटोली पुल के नीचे मिली लाश की हुई पहचान, जांच में जुटी पुलिस

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

Advertisements

सराईटोली पुल के नीचे गुरुवार की सुबह एक व्यक्ति की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सुबह करीब 6 बजे शौच के लिए निकले युवकों ने पुल के नीचे शव पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना तुमला थाना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही तुमला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की और जांच प्रारंभ की। प्रारंभिक जांच के बाद मृतक की पहचान नाहुन लकड़ा, पिता प्रकाश लकड़ा, निवासी सागजोर के रूप में हुई है।

Advertisements
Advertisements

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक नाहुन लकड़ा धान मंडी में धान बिक्री करने के उद्देश्य से आया हुआ था। किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। शव पुल के नीचे मिलने से कई तरह की आशंकाएं भी जताई जा रही हैं।
पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है, जिसके बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि घटना दुर्घटनावश हुई है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति सामने आ सकेगी।

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button