Advertisement Carousel
मध्यप्रदेश

11 जनवरी को इंदौर में होगा कांग्रेस का बड़ा जन आंदोलन, मैहर से पहुंचेंगे कांग्रेस के पदाधिकारी

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से विकास सोनी

मैहर से कांग्रेस का जत्था 11 जनवरी को इंदौर रवाना होगा, जिसका नेतृत्व जिलाध्यक्ष धर्मेश घई करेंगे। इंदौर में दूषित पानी से हुई मौतों के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कांग्रेस की ओर से बड़ा गणपति चौक से अहिल्या चौक राजवाड़ा तक आक्रोश पैदल मार्च निकाला जाएगा, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, कमलनाथ, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे
कांग्रेस का आरोप है कि इंदौर में दूषित पानी पीने से अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सरकार ने केवल चार मृतकों के परिजनों को ही 2-2 लाख रुपये का मुआवजा दिया है। कांग्रेस का कहना है कि पिछले छह महीनों से दूषित पानी की शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन प्रशासन और सरकार ने समय रहते कोई कार्रवाई नहीं की

Advertisements
First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ad
Back to top button