Advertisement Carousel
Add
Blog

सिंघल प्लांट के पास धारदार हथियार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में भेजा गया जेल

Advertisements

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज़ से ललिता बरेठ

Advertisements

धारदार हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisements

रायगढ़ पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर लोगों में भय का माहौल बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई थाना पूंजीपथरा पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम तराईमाल स्थित सिंघल प्लांट के पास की गई।
पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति लोहे का धारदार कत्तानुमा हथियार लेकर आने-जाने वाले लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी की पहचान साकिर अली (45 वर्ष) निवासी गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक धारदार लोहे का कत्तानुमा हथियार बरामद किया गया, जिसे जप्त कर लिया गया।


पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक गजेन्द्र पैंकरा एवं आरक्षक सुरेश सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
रायगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों का प्रदर्शन कर कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। :::

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button