Advertisement Carousel
Blog

चंगाई सभा में धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में पास्टर सहित दो गिरफ्तार

Advertisements

चंगाई सभा में धार्मिक भावनाएं आहत करने के आरोप में पास्टर सहित दो गिरफ्तार

Advertisements
Advertisements

जांजगीर-चांपा जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उदयबंद में आयोजित एक चंगाई सभा के दौरान हिंदू देवी-देवताओं के विरुद्ध कथित आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए पास्टर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हिंदू जागरण मंच के जिला प्रशासन संपर्क प्रमुख सतीश सोनी द्वारा की गई शिकायत में आरोप लगाया गया था कि ग्राम उदयबंद के गुड़ीपारा निवासी बद्रीनाथ बरेठ अपने घर में चंगाई सभा का आयोजन कर रहे थे। सभा में बाहर से आए पास्टर एवं अन्य लोगों द्वारा बीमारी के इलाज के नाम पर लोगों को बुलाया जा रहा था तथा ईसाई धर्म का प्रचार-प्रसार किया जा रहा था। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया कि कार्यक्रम के दौरान हिंदू देवी-देवताओं के संबंध में आपत्तिजनक एवं अभद्र टिप्पणियां की गईं।


शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अपराध क्रमांक 439/26 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की। जांच के दौरान पुलिस ने मकान मालिक बद्रीनाथ बरेठ (40 वर्ष) निवासी गुड़ीपारा, उदयबंद तथा पास्टर रथराम महिलांगे (38 वर्ष) निवासी मूलमुला को हिरासत में लिया।
पुलिस के अनुसार, मौके से ईसाई धर्म से संबंधित धार्मिक साहित्य एवं दस्तावेज जब्त किए गए। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश गुप्ता, उप निरीक्षक उमेन्द्र मिश्रा, उप निरीक्षक कमल दास बनर्जी, सहायक उप निरीक्षक अरुण कुमार सिंह सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था एवं धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने वाले मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। :::

First Chhattisgarh News Ad

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button