Advertisement Carousel
Add
छत्तीसगढ़जशपुर नगर

स्व. जगदेव राम उरांव की स्मृति में चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन

Ad

फर्स्ट छत्तीसगढ़ न्यूज से शैलेंद्र कुमार

जशपुर। अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के तत्वावधान में स्वर्गीय जगदेव राम उरांव की स्मृति में आयोजित चार दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन 2 अगस्त 2026 को हुआ। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने खेल भावना और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

Advertisements
Advertisements

आयोजन में महिलाओं और युवतियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनके लिए कबड्डी एवं खो-खो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह के साथ भागीदारी निभाई। आयोजन के माध्यम से ग्रामीण एवं वनवासी क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने तथा युवाओं को खेलों से जोड़ने का संदेश दिया गया।

Advertisements

समापन समारोह में जशपुर राज परिवार के कुमार शौर्य प्रताप सिंह जूदेव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं प्रांत संगठन मंत्री महेश्वर राम, प्रांत सचिव वासुदेव राम यादव, गंगाराम भगत, अरविंद भगत, मनिजर राम, मनोज भगत, विजय सहाय, प्रांत खेलकूद प्रमुख गोपाल राम, प्रांत महिला प्रमुख दुर्गा देवी, विकासखंड प्रमुख ललिता देवी, शकुंतला भगत, ग्राम पंचायत सरपंच सलोनी भगत सहित ग्राम प्रमुख एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

समापन अवसर पर अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेलों को ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों एवं प्रतिभागियों की सराहना की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button