Advertisement Carousel
Add
कोसीरछत्तीसगढ़बरमकेलाबिलाईगढ़भटगांवसरसींवासरियासारंगढ़सारंगढ़ - बिलाईगढ़
Trending

सर्पदंश से मृतक की वारिस के लिए कलेक्टर ने दी आर्थिक सहायता की स्वीकृति

Ad

सारंगढ़-बिलाईगढ़,जिले के  बिलाईगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम गारडीह की रहने वाली सुरबली पारधी 45 वर्षीय की विगत वर्ष में 29 अगस्त को सर्पदंश के कारण मृत्यु हो गई थी।

Advertisements

मामले में राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के राजस्व पुस्तक परिपत्र (संशोधित 1 दिसंबर 2022) के प्रावधानों के तहत प्रकरण का परीक्षण किया गया। इसके बाद कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने मृतिका के  निकटतम वारिस पुत्री भोग्यो कुमारी को सयुंक्त रूप से 4 लाख रुपये की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृति का आदेश जारी किया है।

Advertisements
Advertisements

जारी आदेश के अनुसार सहायता राशि का भुगतान हितग्राही के बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से किया जाएगा। यह स्वीकृति शासन से आबंटन प्राप्त होने की प्रत्याशा में प्रदान की गई है। शासन से राशि प्राप्त होने के बाद इसका समायोजन किया जाएगा। साथ ही नियमानुसार प्रभावित परिवार को इस मद के अतिरिक्त अन्य परिवार सहायता राशि देय नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button