Advertisement Carousel
Add
Blog

शिव महापुराण कार्यक्रम में साइबर जागरूकता अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन

Ad

Advertisements

शिव महापुराण कार्यक्रम में साइबर जागरूकता अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन
दुर्ग पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन ठगी से बचाव के बताए तरीके, मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अभियान से जुड़ने का किया आह्वान

Advertisements
Advertisements


दुर्ग, छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जागरूकता अभियान को दुर्ग में आयोजित शिव महापुराण कार्यक्रम के दौरान व्यापक जनसमर्थन मिला। दुर्ग पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले नागरिकों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी और सुरक्षित डिजिटल व्यवहार को लेकर जागरूक किया।
छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा 15 अगस्त से 2 अक्टूबर 2026 तक साइबर जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य आम लोगों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी देना और ऑनलाइन ठगी से बचाव के लिए सतर्क करना है।
इसी अभियान के तहत दुर्ग पुलिस ने पंडित प्रदीप मिश्रा के शिव महापुराण कार्यक्रम में विशेष जागरूकता गतिविधियां आयोजित कीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल नागरिकों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए गए। लोगों को समझाया गया कि किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी या अन्य संवेदनशील डिजिटल जानकारी साझा न करें।


कार्यक्रम में मौजूद नागरिकों ने भी अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता की। लोगों ने क्यूआर कोड स्कैन कर अभियान से जुड़ने के साथ सेल्फी लेकर साइबर जागरूकता का संदेश प्रसारित किया। कई नागरिकों ने अपने परिवार, परिचितों और आसपास के लोगों को भी साइबर अपराध के प्रति जागरूक करने की बात कही।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने साइबर जागरूकता अभियान में लोगों की बढ़ती भागीदारी की सराहना करते हुए दुर्ग जिले सहित प्रदेशवासियों से अभियान से जुड़ने और साइबर अपराध के प्रति सतर्क रहने का आह्वान किया।
दुर्ग पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि संदिग्ध कॉल, लिंक या ऑनलाइन ऑफर पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें। किसी भी प्रकार की साइबर ठगी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
दुर्ग पुलिस का संदेश—‘सुरक्षित डिजिटल व्यवहार, जागरूक नागरिक।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button